Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली डबल मर्डर केस का आरोपी सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर
  • राष्ट्रीय

दिल्ली डबल मर्डर केस का आरोपी सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर

AltnewsUttarakhand 14/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

दिवाली के दिन की थी चाचा-भतीजे की हत्या

नई दिल्ली (आरएनएस)। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश सोनू मटका घायल हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. मटका ने फर्श बाजार में चाचा भतीजे का डबल मर्डर किया था. घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें सोनू मटका की तलाश में जुटी हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक बागपत मेरठ मार्ग पर ये मुठभेड़ हुई है.
शनिवार तडक़े स्पेशल सेल की टीम को सोनू मटका के मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र इलाके में होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम ने घेराबंदी की. आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से सोनू मटका घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
सोनू मटका कुख्यात हासिम बाबा गैंग का शूटर था. उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.
आपको बता दें कि दिवाली की रात फर्श बाजार थाना क्षेत्र के बिहारी कॉलोनी इलाके में दिवाली मना रहे 40 साल के एक शख्स और उसके 16 साल के भतीजे को बदमाशों ने गोली मार दी थी . इस हमले में आकाश शर्मा और उनके भतीजे ऋषभ शर्मा की मौत हो गई. आकाश शर्मा के बेटे ने बताया कि वह लोग अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे तभी एक युवक वहां स्कूटी से पहुंचा उसने पैर छूकर आकाश शर्मा से आशीर्वाद लिया. इसी दौरान उसके साथ आए दूसरे शख्स ने अचानक बंदूक निकालकर आकाश पर गोली चला दी. उनके भतीजे ऋषभ ने पकडऩे की कोशिश की तो बदमाशों ने ऋषभ को भी गोली मार दी.
शुरुआती जांच में पता चला कि इस पूरे हत्याकांड को आकाश शर्मा के एक नाबालिग रिश्तेदार ने अंजाम दिया था. पैसे नहीं देने से नाराज नाबालिग रिश्तेदार ने आकाश शर्मा की हत्या करने के लिए शूटर सोनू मटका से संपर्क किया और उसे आकाश शर्मा की हत्या करवा दी. भागने के दौरान पकडऩे की कोशिश करने पर शूटर ने उनके भतीजे ऋषभ की भी जान ले ली.
दिल्ली के करावल नगर के गोकुलपुरी इलाके में रहने वाला अनिल उर्फ सोनू मटका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के शेरपुर लुहारा का रहने वाला था. दिल्ली एनसीआर में अपराध की दुनिया से सोनू मटका कई सालों से जुड़ा हुआ था. आठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद सोनू ने मोटर मैकेनिक का काम शुरू कर दिया. 2014 में गाजियाबाद के लोनी में सोनू पर लूट और हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था. इसके बाद उसने अपराध की दुनिया में अपने कदम जमाने शुरू कर दिए इस बीच सोनू जेल भी गया. जून 2021 में जेल से छूटने के बाद सोनू ने फिर अपराध की दुनिया में कदम रखा.

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से मिला बार का शिष्टमंडल
Next: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया कि कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती: अश्विनी वैष्णव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.