Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया कि कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती: अश्विनी वैष्णव
  • राष्ट्रीय

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया कि कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती: अश्विनी वैष्णव

AltnewsUttarakhand 14/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली(आरएनएस)। मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की संध्या थिएटर के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिलने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पार्टी पर क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान न करने का आरोप लगाया है।
रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, कांग्रेस को क्रिएटिव इंडस्ट्री के प्रति कोई सम्मान नहीं है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने इसे फिर से साबित कर दिया है। संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का स्पष्ट मामला थी। अब, उस दोष को मिटाने के लिए, वे इस तरह के प्रचार स्टंट में लिप्त हैं। तेलंगाना सरकार को लगातार फिल्मी हस्तियों पर हमला करने की बजाय प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए और उस दिन व्यवस्था करने वालों को दंडित करना चाहिए। यह देखना भी दुखद है कि कांग्रेस के सत्ता में आने के एक साल के भीतर यह एक सामान्य बात बन गई है।
हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले को लेकर तेलंगाना हाई कोर्ट ने ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को जमानत दे दी। इससे पहले आज सुबह ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था और एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में सुबह अभिनेता को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक स्थानीय अदालत में पेश किया था। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उन्हें चंचलगुडा जेल ले जाया गया था। लेकिन कुछ ही देर बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
इस खबर से अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की।
‘पुष्पा 2’ की जबरदस्त सफलता का लुत्फ उठा रहे सुपरस्टार को सुबह गिरफ्तारी के बाद नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट परिसर में नवें एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
‘पुष्पा 2’ गत 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इससे ठीक एक दिन पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। अभिनेता पर आरोप है कि बिना कोई जानकारी दिए वह सिनेमाघर पहुंच गए थे। उन्हें देखकर भारी संख्या में पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली डबल मर्डर केस का आरोपी सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर
Next: दिल्ली में फर्जी अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, 13 बांग्लादेशी समेत 42 गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.