Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलछीना में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, क्षेत्रवासियों ने उठाया लाभ
  • अल्मोड़ा

धौलछीना में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, क्षेत्रवासियों ने उठाया लाभ

AltnewsUttarakhand 19/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना, विकासखंड भैंसियाछाना में रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 127 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा से पहुंचे हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ तथा आयुष विभाग की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इनमें हड्डी रोग के 40, ईएनटी के 21, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा 10 तथा आयुष विभाग के 36 मरीजों का परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान 96 मरीजों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। इसके अलावा टीबी स्क्रीनिंग, गैर संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जांच एवं परामर्श, ई-रक्तकोष से संबंधित सेवाएं तथा आवश्यक जांचें उपलब्ध कराई गईं। पात्र लाभार्थियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।

शिविर का आयोजन भैंसियाछाना ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दीपक पंत, डॉ. अदिति, डॉ. संदीप पोरवाल, उमेश जोशी, पूजा, काव्या, नेहा, स्वाति, चंद्रा, नैना, प्रिया, एएनएम अंजलि, दीपा, ऋतु, वंदना, आशा कार्यकर्ता ममता जीना, माधवी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहयोगियों का शिविर को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
आयोजकों ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगियों का शिविर को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लमगड़ा में 1.81 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: 9 अगस्त को निकलेगी स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.