Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा में 1.81 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा में 1.81 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लमगड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 908 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 लाख 81 हजार 600 रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक और प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विष्णु मंदिर मोड़ से स्यूरी गांव की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 908 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी संतोष राम पुत्र गोविंद राम निवासी ग्राम भुमका, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में एफआईआर संख्या 13/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में मोरनौला चौकी प्रभारी नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल पंकज वर्मा, कांस्टेबल विशन सिंह, एसओजी के हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला तथा कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुगालखोला में ब्यूटी पार्लर में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Next: धौलछीना में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, क्षेत्रवासियों ने उठाया लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.