Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो दिवसीय प्रतिभा दिवस कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में दिखाई प्रतिभा
  • अल्मोड़ा

दो दिवसीय प्रतिभा दिवस कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 09/02/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा में जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय प्रतिभा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य ललित मोहन पाण्डे ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां बच्चे होते हैं, वहां प्रतिभाओं का मेला स्वतः लग जाता है। प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और आगे बढ़ने के अवसर देने की है। उन्होंने प्रतिभा दिवस के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समन्वयक हरिवंश सिंह बिष्ट और डॉ. कमलेश सिराड़ी ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम की रूपरेखा, नियमों और गतिविधियों की जानकारी दी। प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा एक और दो की गणितीय दक्षता प्रतियोगिता में ताकुला ब्लॉक की जिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की भाषाई दक्षता प्रतियोगिता में चौखुटिया ब्लॉक की देवांशी प्रथम रहीं, जबकि खेल एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में लमगड़ा ब्लॉक के पूरब रावत ने पहला स्थान हासिल किया। कक्षा तीन, चार और पांच वर्ग में गणितीय दक्षता में लमगड़ा ब्लॉक के निर्मल रावत और भाषाई दक्षता में धौलादेवी ब्लॉक की आरती पाटनी प्रथम स्थान पर रहीं। कक्षा छह, सात और आठ वर्ग में भाषाई दक्षता प्रतियोगिता में लमगड़ा ब्लॉक की विद्या अधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खेल एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्याल्दे ब्लॉक के तन्मय मनराल विजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. भुवन चन्द्र पांडे ने किया। इस अवसर पर रमेश सिंह रावत, डॉ. प्रकाश पंत, अशोक बनकोटी, डॉ. हेमलता धामी, डॉ. सरिता पांडे, प्रकाश चंद आर्य, डॉ. कामक्षा मिश्रा, दीपक पांडे, सतीश चन्द्र भट्ट, पूरनचन्द्र पांडे, निम्मी बिष्ट, चंद्रा दत्त पांडे सहित विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 16.57 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Next: नगर निगम को बजट न मिलना गंभीर चिंता का विषय: वैभव पांडे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.