Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने मनाया पांचवां स्थापना दिवस, उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने मनाया पांचवां स्थापना दिवस, उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

AltnewsUttarakhand 13/08/2025 1 minute read

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने बुधवार को अपने पांचवें स्थापना दिवस का आयोजन प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम में पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, निदेशक प्रो. सुशील कुमार जोशी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज साह, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर एक पत्रकार वार्ता भी आयोजित हुई, जिसमें विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने देश-विदेश के 15 उत्कृष्ट शैक्षिक एवं शोध संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन किए हैं। यहां हैप्पीनेस सेंटर, स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र और उद्यमिता विकास केंद्र की स्थापना हो चुकी है। फोरेंसिक साइंस, स्पिरिचुअल टूरिज्म एंड जर्नलिज्म, हिमालय फोटोग्राफी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फायर सेफ्टी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, मिलिट्री साइंस, एनसीसी सहित 40 से अधिक स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के संचालन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शीघ्र ही शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती के साथ संरचनात्मक सुधार, शोध कार्यों के विस्तार और आईटी लैब, छात्रावास, स्टेडियम सहित अन्य सुविधाओं के विकास पर कार्य हो रहा है। खेल, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। स्थापना दिवस पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय ने स्थापना के बाद से चुनौतियों का सामना करते हुए लगातार प्रगति की है। उन्होंने स्थापना काल की कठिनाइयों को याद करते हुए वर्तमान में भी सुधार की आवश्यकता पर बल दिया और सभी को शुभकामनाएं दीं। पूर्व परीक्षा नियंत्रक एवं आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय की नींव मजबूत बनाने में संविदा शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मियों का योगदान सराहनीय है, और इनके भविष्य को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि हम सकारात्मक सोच के साथ विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पद सृजन की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है, जबकि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर खोलने की योजना है। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर कला संकायाध्यक्ष प्रो. अरविंद सिंह अधिकारी, खेल प्रभारी लियाकत अली, विपिन चंद्र जोशी, गोविंद मेर, विनीत कांडपाल, नेहा पांडे, आलोक वर्मा, डॉ. खगेन्द्र खोलिया, डॉ. ममता जोशी, डॉ. बिष्ट, प्रेम सिंह समेत अनेक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी
Next: देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता :  मुख्यमंत्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.