Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डीएम ने किया नगर में पार्किंग व्यवस्था और कूड़ेदानों की स्थिति का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

डीएम ने किया नगर में पार्किंग व्यवस्था और कूड़ेदानों की स्थिति का निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 23/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रमुख पार्किंग स्थलों और कूड़ेदानों की स्थिति का जायजा लिया तथा अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिखर होटल के पास स्थित नगर निगम पार्किंग का निरीक्षण करते हुए वहां अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पानी की आपूर्ति और अव्यवस्थित ढंग से खड़ी गाड़ियों की स्थिति देखी। पार्किंग परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए और पार्किंग स्थल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने जीआईसी परिसर में बनी पार्किंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह पार्किंग शीघ्र शुरू की जाए, ताकि नगर में यातायात दबाव कम हो और लोगों को सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने टैक्सी स्टैंड तिराहे से चौघानपाटा तक पैदल निरीक्षण कर नगर के प्रमुख स्थलों पर लगाए गए कूड़ेदानों की उपलब्धता और स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कूड़ेदानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नियमित निगरानी करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण में नगर प्रमुख अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
Next: रानीखेत में डंपर की चपेट में आकर युवा व्यापारी की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.