Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फर्जी निकली अपहरण की कहानी, जंगल से सकुशल बरामद हुआ युवक
  • अल्मोड़ा

फर्जी निकली अपहरण की कहानी, जंगल से सकुशल बरामद हुआ युवक

AltnewsUttarakhand 05/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भांसी में कथित अपहरण की गुत्थी पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से सुलझ गई है। मंगलवार देर शाम से लापता युवक नीरज कुमार को प्रशासनिक टीम ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में सकुशल बरामद कर लिया। युवक के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। भांसी निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंभू राम का 26 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार मंगलवार की शाम अचानक लापता हो गया था। नीरज नौबाड़ा क्षेत्र में पिकअप वाहन चलाता है। बताया गया था कि उसने वाहन नौबाड़ा में खड़ा कर घर लौटने का इरादा किया था। देर शाम उसके घरवालों को किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद यह आशंका जताई गई कि संभवतः बाघ या किसी अन्य जंगली जानवर ने हमला कर दिया हो। रातभर वन विभाग, राजस्व प्रशासन और ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार दोपहर को नीरज का फोन उसकी बहन और एक अन्य व्यक्ति को आया, जिसमें उसने रोते हुए बताया कि उसे बंधक बनाया गया है। इस सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार और तहसीलदार द्वाराहाट तितिक्षा जोशी के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू की। तहसीलदार ने बताया कि युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था और लोकेशन ट्रेस करने के बाद देर शाम उसे गांव के निकट सीरा के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया। उसे काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि युवक ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन ने कहा कि प्रकरण की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। युवक के सुरक्षित मिलने से परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
Next: वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को दिए जाएंगे सहायक उपकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.