Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को दिए जाएंगे सहायक उपकरण
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को दिए जाएंगे सहायक उपकरण

AltnewsUttarakhand 06/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री और एडिप योजनाओं के तहत जिले के विभिन्न विकासखण्डों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों के वितरण से पहले पात्र लाभार्थियों के परीक्षण के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पांडे ने बताया कि एल्मिको संस्था के माध्यम से इन परीक्षण शिविरों का आयोजन विकासखण्डवार किया जाएगा। 10 नवम्बर को विकासखण्ड सल्ट और हवालबाग में, 11 नवम्बर को स्याल्दे और भैसियाछाना में, 12 नवम्बर को भिकियासैंण और धौलादेवी में, 13 नवम्बर को चौखुटिया और लमगड़ा में, 14 नवम्बर को द्वाराहाट के विकासखण्ड सभागार और ताकुला के सामुदायिक केन्द्र में, जबकि 15 नवम्बर को ताकुला के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सोमेश्वर और ताड़ीखेत के विकासखण्ड सभागार में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत लाभ पाने के लिए व्यक्ति का भारत का वरिष्ठ नागरिक होना आवश्यक है। साथ ही उसके पास आधार कार्ड होना चाहिए और उसकी मासिक आय सभी स्रोतों से 15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। इसी प्रकार एडिप योजना के लिए आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र या यूडीआईडी कार्ड आवश्यक हैं तथा लाभार्थी की मासिक आय 22 हजार 500 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैलेन्द्र पांडे ने यह भी बताया कि जिन व्यक्तियों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान भारत सरकार, राज्य सरकार या किसी अन्य संस्था से कोई उपकरण प्राप्त किया है, वे इन योजनाओं के लाभ के पात्र नहीं होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फर्जी निकली अपहरण की कहानी, जंगल से सकुशल बरामद हुआ युवक
Next: मल्ला महल में स्वदेशी उत्पाद कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.