Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : गौरव पांडे
  • अल्मोड़ा

2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : गौरव पांडे

AltnewsUttarakhand 28/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने कहा कि 2027 में पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी और अल्मोड़ा जिले की सभी विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में आएंगी। प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे गौरव पांडे का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और अब विधानसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। ऐसे में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जागेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर गौरव पांडे ने गोलमोल जवाब दिया, हालांकि उन्होंने दावेदारी से साफ तौर पर इनकार भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता अगले चुनाव की तैयारियों पर है और हर स्तर पर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, रवि रौतेला, मनीष जोशी, कुंदन लटवाल और नवीन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘मन की बात’ समाज को देता है नई दिशा : रेखा आर्या
Next: गैरसैंण की उपेक्षा पहाड़ की उपेक्षा, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति पलायन की जड़: कुंजवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.