Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गैरसैंण की उपेक्षा पहाड़ की उपेक्षा, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति पलायन की जड़: कुंजवाल
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण की उपेक्षा पहाड़ की उपेक्षा, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति पलायन की जड़: कुंजवाल

AltnewsUttarakhand 28/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार पर गैरसैंण और पहाड़ की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बने 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की स्थिति उत्तर प्रदेश के दौर से भी बदतर है। कुंजवाल ने कहा कि इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों को छोड़कर लगभग सभी पद खाली हैं, वहीं विद्यालय कर्मचारियों के वेतन बिल पास कराने के लिए शिक्षकों को दूसरे ब्लॉकों में जाना पड़ रहा है। प्राथमिक और जूनियर स्कूलों की स्थिति और भी खराब है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के अध्यापक तक अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ाना अधिक उचित समझते हैं। उन्होंने पलायन के सवाल पर कहा कि राज्य में लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली ही गांवों के खाली होने का सबसे बड़ा कारण है। लेकिन सरकार ने केवल पलायन आयोग बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली है। विभागों द्वारा बजट का दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और टेंडर नियमों की अनदेखी ने भी स्थिति को और बिगाड़ दिया है। कुंजवाल ने कहा कि अगर सरकार वास्तव में पलायन रोकना चाहती है तो उसे सबसे पहले स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। इन दोनों क्षेत्रों की मजबूती से ही गांवों में जीवन सुचारु हो सकेगा और पलायन पर अंकुश लगेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : गौरव पांडे
Next: सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दन्या पुलिस ने बुजुर्गों से की मुलाकात

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.