Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • घर से फरार युवती शादी कर कोतवाली पहुंची
  • ऊधम सिंह नगर

घर से फरार युवती शादी कर कोतवाली पहुंची

AltnewsUttarakhand 12/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  मौसी के घर रहने आई युवती बिना बताये घर से फरार हो गई। युवती के लापता होने की सूचना मौसी ने पुलिस को दी। वहीं कुछ समय बाद युवती अपने प्रेमी के साथ विवाह कर कोतवाली पहुंच गई। जहां उसने प्रेमी के साथ रहने की बात पुलिस को बताई। वहीं मौसी ने खफा होकर कोतवाली में हंगामा किया। उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी एक बालिग युवती संजय कॉलोनी में अपनी मौसी के यहां रहती थी जो कुछ दिन पूर्व संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। युवती के लापता होने की सूचना मौसी ने कोतवाली में दी थी और युवती की बरामदगी की मांग भी की थी। पुलिस इस युवती को तलाश कर रही थी कि बुधवार को यह युवती गांव मड़ैया हट्टू निवासी एक युवक के साथ कोतवाली पहुंची और प्रेम विवाह करने की बात कही। सूचना पर युवक और युवती के परिजन भी पहुंच गये। युवती को अपने साथ ले जाने की मांग को लेकर उसकी मौसी ने कोतवाली परिसर में हंगामा किया। वहीं पुलिस ने मौसी के सामने ही युवती से उसकी मर्जी पूछी तो उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कही जिसके बाद कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी और पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया। जिसके बाद उसका प्रेमी पुलिस को शपथ पत्र देकर युवती को अपने साथ ले गया। इस दौरान कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि एक युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया है। जिसको लेकर युवती के परिजन युवती को अपने साथ ले जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन युवती के बालिग होने के कारण उसे उसकी मर्जी पर युवक के साथ भेजा गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: काशीपुर मेयर के भतीजे से 50 हजार रुपये की ठगी
Next: हर जिले में गठित होगी जिला प्रवासी सेल   : मुख्य सचिव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.