Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर मेयर के भतीजे से 50 हजार रुपये की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर मेयर के भतीजे से 50 हजार रुपये की ठगी

AltnewsUttarakhand 12/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  मेयर दीपक बाली के भतीजे से 50 हजार रुपये की ठगी हो गई। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेयर दीपक बाली के भतीजे हर्षित बाली की टांडा उज्जैन में महावीर प्लाईवुड के नाम से फर्म है। पुलिस को दी तहरीर में हर्षित ने कहा है कि मंगलवार, 11 फरवरी की शाम चार बजे उसके पास किसी व्यक्ति ने कॉल की।
कॉलर ने कहा कि वह कोतवाली से बोल रहा है। कोतवाली में कार्यालय के लिए 16 प्लाई की जरूरत है। जिस पर उन्होंने प्लाई की कुल कीमत 25 हजार 340 रुपये बताई। पहले उसने ऑनलाइन 19 हजार 100 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का मैसेज भेजा। उसने बकाया 6240 रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद उसने एक और मैसेज भेजकर कहा कि आपके खाते में गलती से 6240 रुपये की बजाए 62 हजार 900 रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। यह सरकारी पैसा है, शेष रकम उनके खाते में वापस लौटा दीजिए। उसके मैसेज पर भरोसा कर उसने 50 हजार रुपये की रकम अपने खाते से उसके बताए एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दुकानदार ने कॉल करने वाले व्यक्ति को फोन लगाया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। उसने कोतवाली के लिए जो प्लाईवुड लदवाया था। वो भी वापस लौट आया। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित
Next: घर से फरार युवती शादी कर कोतवाली पहुंची

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.