Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली में लगाई जागरूकता पाठशाला
  • अल्मोड़ा

सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली में लगाई जागरूकता पाठशाला

AltnewsUttarakhand 10/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा-मुक्ति के तहत चल रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम में थाना सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली, सल्ट में जागरूकता पाठशाला आयोजित की। मंगलवार को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को करियर गाइडेंस से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न सरकारी सेवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, पुलिस भर्ती, आईटी, स्किल डेवलपमेंट, स्वरोजगार और अन्य रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पढ़ाई की प्रभावी रणनीति, समय प्रबंधन, ऑनलाइन ठगी से बचाव, नशा-मुक्त जीवन और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया। पुलिस ने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें अफवाहों से दूर रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए सराहना की। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध, महिला और बाल अपराध, नशे के दुष्परिणामों, नवीन कानूनों, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप तथा डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपदा हेल्पलाइन 1070 जैसी सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डायट में ‘उत्तरा मॉड्यूल’ पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
Next: डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.