Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोवा में कैसीनो पर छापेमारी के दौरान ईडी टीम पर हमला, अधिकारियों को बंधक भी बनाया
  • राष्ट्रीय

गोवा में कैसीनो पर छापेमारी के दौरान ईडी टीम पर हमला, अधिकारियों को बंधक भी बनाया

AltnewsUttarakhand 14/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

पणजी (आरएनएस)। गोवा के समुद्र तट से दूर एक कैसीनो क्रूज कैसीनो प्राइड पर गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी करने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है।हमले का आरोप कैसीनो के निदेशक और कर्मचारियों पर लगा है।कहा जा रहा है कि कैसीनो कर्मचारियों ने ईडी के सहायक निदेशक पोलुरी चेन्ना केशव राव और उनकी टीम को एक कमरे में बंधक बनाकर हमला किया था।
पणजी पुलिस ने इस मामले में कैसीनो निदेशक अशोक वाडिया और 2 वरिष्ठ कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।उन पर भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें लोक सेवक पर हमला करना, आदेशों की अवहेलना करना, लोक सेवक को धमकाना, बंधक बनाना और सबूतों से छेड़छाड़ करना शामिल है।शिकायत में राव ने बताया कि तलाशी की कार्यवाही कैसीनो संचालन में बाधा डाले बिना की गई थी।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कैसीनो निदेशक वाडिया और गोपाल नाइक बिना अनुमति के तलाशी क्षेत्र में घुस आए थे। तलाशी लिए जाने का वारंट दिखाए जाने के बाद भी वाडिया ने सहयोग करने से इनकार कर दिया और ईडी टीम पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।राव का आरोप है कि नाइक ने अधिकारियों को शारीरिक नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक संबंधों के जरिए नौकरी में दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
शिकायत के अनुसार, कैसीनो कर्मचारियों ने जबरन ईडी टीम को तलाशी क्षेत्र से हटा दिया गया और दूसरे कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।इसके बाद कथित तौर पर उन्हें सबूतों के रूप में एकत्र किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को वापस करने तथा उनमें से डेटा मिटाने के लिए मजबूर किया गया।शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के दौरान 4.3 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी गायब भी गायब कर दी गई थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में फर्जी अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, 13 बांग्लादेशी समेत 42 गिरफ्तार
Next: दशौला बडियार के करन बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.