Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में फर्जी अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, 13 बांग्लादेशी समेत 42 गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में फर्जी अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, 13 बांग्लादेशी समेत 42 गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 14/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 13 बांग्लादेशी नागरिक हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने इस साल कई अंतरराष्ट्रीय फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया और 13 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 42 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 23 लोग एजेंट के रूप में काम करते पाए गए, जबकि अन्य यात्री के रूप में पकड़ा गया है.
पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) उषा रंगनानी ने कहा कि सिंडिकेट, जिसमें अक्सर पड़ोसी देशों के विदेशी नागरिक शामिल होते हैं, भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते हैं और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट हासिल करते हैं. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों में से 13 बांग्लादेश से, चार म्यांमार से, तीन नेपाल से और एक अफगानिस्तान से है. ये सभी अवैध रूप से अलग-अलग सीमाओं से भारत में प्रवेश करते थे और अनधिकृत अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा के लिए भारतीय दस्तावेज बनवाते थे.
वहीं गिरफ्तार आरोपियों में नौ पश्चिम बंगाल से, चार दिल्ली से, तीन महाराष्ट्र से और एक-एक उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, ओडिशा और राजस्थान से थे. “यह गिरोह आमतौर पर विदेशी नागरिकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र जैसे भारतीय दस्तावेजों की जालसाजी करता था. ये गिरोह जाली दस्तावेज बनाकर अवैध तरीके से भारतीय पासपोर्ट का बनाया करते थे.
डीसीपी ने कहा, कि इनका नेटवर्क पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्यों में चल रहा था. उदाहरण के लिए, मार्च में, यूएई से लौटने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक के पास जाली भारतीय पासपोर्ट पाया गया था. जांच में बांग्लादेशी नागरिकों के लिए नकली भारतीय दस्तावेज बनाने वाले एक सिंडिकेट का पता चला. उस मामले में चार एजेंटों को गिरफ्तार किया गया और 21 नकली पासपोर्ट बरामद किए गए.
अक्टूबर में, नकली पासपोर्ट के साथ हांगकांग से लौटने वाले दो बांग्लादेशी नागरिकों ने महाराष्ट्र स्थित दस्तावेज़ निर्माण नेटवर्क का पर्दाफाश किया. उस मामले में दो एजेंटों को गिरफ्तार किया गया था. इसी तरह, जुलाई में, कुवैत की यात्रा करने के लिए जाली पासपोर्ट का उपयोग करने वाले एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया था. अधिकारी ने कहा कि इस ऑपरेशन के तहत महाराष्ट्र स्थित एक एजेंट की भी गिरफ्तारी हुई थी. पुलिस इन रैकेट्स के किन-किन नेटवर्क से जुड़े हैं इसकी जांच कर रही है.

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया कि कांग्रेस क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती: अश्विनी वैष्णव
Next: गोवा में कैसीनो पर छापेमारी के दौरान ईडी टीम पर हमला, अधिकारियों को बंधक भी बनाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.