Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गोल्डन कार्ड सहित लंबित समस्याओं के समाधान की कर्मचारी–शिक्षकों ने उठाई मांग
  • अल्मोड़ा

गोल्डन कार्ड सहित लंबित समस्याओं के समाधान की कर्मचारी–शिक्षकों ने उठाई मांग

AltnewsUttarakhand 14/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड, जनपद अल्मोड़ा की कार्यकारिणी बैठक चौघानपाटा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार और शासन से गोल्डन कार्ड से जुड़ी विसंगतियों, स्थानांतरण नीति की खामियों और विभिन्न लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक में डिप्लोमा फार्मेसी संगठन के अध्यक्ष डी के जोशी ने कहा कि कर्मचारियों को 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर एसीपी का लाभ दिया जाना चाहिए। संगठन अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी ने कहा कि सरकार को सभी लंबित मामलों का समाधान करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र की परिकल्पना सार्थक हो सके। उन्होंने गोल्डन कार्ड की विसंगतियों के निराकरण और चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान समय पर किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने शिक्षा विभाग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्थानांतरण सत्र लगभग शून्य हो गया है, जबकि हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों से विकल्प लिए जा चुके हैं। इसके बावजूद स्थानांतरण सूची जारी नहीं की गई है। उन्होंने सरकार और शासन से हस्तक्षेप कर शीघ्र स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग की। संगठन के संरक्षक महेंद्र सिंह गुसाईं और पी एस बोरा ने कहा कि शासन-प्रशासन को प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों को सुविधाजनक स्थानों पर तैनाती दी जानी चाहिए, ताकि वे उपचार भी सुचारु रूप से करा सकें। कोषाध्यक्ष संजय जोशी ने सुगम-दुर्गम श्रेणीकरण को समय पर पोर्टल पर दर्ज किए जाने और जिला स्तर पर लंबित सभी पदोन्नति सूचियों को जारी करने की मांग रखी। पुरानी पेंशन बहाली से जुड़े मुद्दे पर एनएमओपीएस उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह भंडारी ने कहा कि पुरानी पेंशन राज्य का अहम विषय है और कई राज्य इसे लागू कर चुके हैं, इसलिए उत्तराखंड सरकार को भी इस दिशा में निर्णय लेना चाहिए। बैठक में शंकर सिंह भैसोड़ा, लाल सिंह भैसोड़ा आदि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संगठन की ओर से निर्णय लिया गया कि सभी लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरी पर्वतीय और उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों के लिए नई स्वीट कॉर्न संकर किस्म ‘वी एल मधुबाला’ अधिसूचित
Next: जागेश्वर धाम में मकर संक्रांति पर घृत कमल पूजन, घी से बनी गुफा में विराजे भगवान शिव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.