Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गोविन्दपुर दुग्ध समिति में दुग्ध उत्पादकों को वितरित किया बोनस
  • अल्मोड़ा

गोविन्दपुर दुग्ध समिति में दुग्ध उत्पादकों को वितरित किया बोनस

AltnewsUttarakhand 23/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। गोविन्दपुर दुग्ध समिति में वर्ष 2014-15 से 2023-24 तक की अवधि का बोनस वितरित किया गया। इस दौरान कुल 2 लाख 57 हजार 418 रुपये की धनराशि 184 दुग्ध उत्पादकों को प्रदान की गई। बोनस वितरण में कुंदन सिंह को 8 हजार 140 रुपये प्राप्त हुए और वे प्रथम स्थान पर रहे। नारायण दत्त को 7 हजार 674 रुपये मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नंदन सिंह को 7 हजार 255 रुपये प्राप्त हुए और वे तीसरे स्थान पर रहे। समारोह में दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हित सर्वोपरि हैं और उन्हें हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पशु चिकित्सक दीपेन्द्र सिंह गौनिया ने पशु पोषण संबंधी जानकारी दी और दवाइयां वितरित कीं। दुग्ध निरीक्षक राम प्रसाद आर्या ने डेरी विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी, वहीं महिला डेरी परियोजना की सहायक प्रबंधक ने विभागीय कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर दुग्ध संघ प्रबंध समिति सदस्य ब्रह्मानन्द डालाकोटी और नीमा बाजनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समिति सचिव हरीश तिवारी ने सभी का आभार जताया। सहायक क्षेत्र पर्यवेक्षक शोभा डालाकोटी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। संचालन आनन्द सिंह बिष्ट ने किया और अध्यक्षता नंदन सिंह ने की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लधौली संकुल संसाधन केंद्र में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाया उत्साह
Next: आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शैल में कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.