Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • झिझाड़ और पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण नहीं होने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
  • अल्मोड़ा

झिझाड़ और पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण नहीं होने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 29/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के झिझाड़ और पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण नहीं होने पर दोनों वार्डों के पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम अन्य वार्डों में डस्टबिन वितरित कर रहा है, जबकि उनके वार्डों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

ज्ञापन में कहा गया कि डस्टबिन नहीं मिलने से दोनों वार्डों के लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। पार्षदों ने मांग की कि झिझाड़ और पांडेखोला वार्ड में भी जल्द डस्टबिन वितरित किए जाएं, ताकि स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

पार्षदों ने डस्टबिन वितरण की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह कार्य पर्यावरण मित्रों से कराया जा रहा है, जिससे उनके नियमित कार्यों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ बढ़ रहा है। उनका कहना था कि डस्टबिन वितरण का टेंडर जिस एजेंसी या व्यक्ति को दिया गया है, उसी के माध्यम से वितरण कराया जाना चाहिए, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे और पर्यावरण मित्रों पर अतिरिक्त भार न पड़े।

उन्होंने नगर आयुक्त से सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने तथा झिझाड़ और पांडेखोला वार्ड की अनदेखी समाप्त कर शीघ्र डस्टबिन उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में झिझाड़ वार्ड के पार्षद अमित साह (मोनू) और पांडेखोला वार्ड की पार्षद ज्योति साह शामिल रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मर्चूला के होटलों में संयुक्त अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, एक होटल को नोटिस
Next: ग्रामसभा अथरबनी को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद तेज, लोक निर्माण विभाग ने किया स्थलीय निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.