Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरियाणा के वांटेड अपराधी सुनील कपूर ने देहरादून में की आत्महत्या
  • देहरादून

हरियाणा के वांटेड अपराधी सुनील कपूर ने देहरादून में की आत्महत्या

AltnewsUttarakhand 14/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। हरियाणा पुलिस को लंबे समय से वांछित अपराधी सुनील कपूर ने शनिवार को देहरादून में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना लक्ष्मण चौक क्षेत्र की है, जहां वह अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। हरियाणा के जींद निवासी 36 वर्षीय सुनील कपूर पुत्र ओम प्रकाश कपूर पर धोखाधड़ी और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज थे। हाल ही में 13 सितंबर को उसने हरिद्वार में हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में सुरेंद्र के पेट और हाथ में दो गोलियां लगी थीं। उनका उपचार वर्तमान में एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। इस वारदात के बाद हरिद्वार पुलिस ने आरोपी पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था।
वारदात के बाद से ही हरिद्वार और जींद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि कपूर देहरादून के लक्ष्मण चौक में छिपा है। इसके बाद देहरादून पुलिस ने हरिद्वार और जींद पुलिस की टीम के साथ उसके ठिकाने पर छापा मारा और घेराबंदी की। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सुनील कपूर के खिलाफ जींद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज थे। इसके अलावा हरिद्वार के कोतवाली नगर थाने में भी उस पर जानलेवा हमले का मुकदमा चल रहा था। लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के कारण वह पुलिस की निगाह में वांटेड अपराधी बन चुका था।
घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर साक्ष्य एकत्र किए। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 341 मामले, 2 करोड़ 11 लाख से अधिक की राशि पर हुआ समझौता
Next: बिनसर के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक, फसल कर रहे चौपट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.