Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिनसर के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक, फसल कर रहे चौपट
  • अल्मोड़ा

बिनसर के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक, फसल कर रहे चौपट

AltnewsUttarakhand 14/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बिनसर वन्यजीव विहार से सटे सुनौली, बीना, हड़ोली और भैंसोड़ी गांव के किसानों की मेहनत पर इन दिनों जंगली सूअर पानी फेर रहे हैं। इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण फसलें उम्दा हुईं, लेकिन रात के समय झुंड में आने वाले सूअर धान, मंडुवा और गडेरी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि परेशान किसान समय से पहले ही कच्ची फसल काटने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर वनकर्मियों ने सुनौली और बीना गांव का दौरा कर नुकसान का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से मांग की कि ट्रेंड शिकारियों की मदद से सूअरों पर नियंत्रण किया जाए, कृषि भूमि की घेराबंदी की व्यवस्था हो, फसल नुकसान की मुआवजा राशि बढ़ाई जाए और वनीकरण में कम से कम पचास प्रतिशत फलदार पौधे लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद निधि का न्यूनतम पचास प्रतिशत हिस्सा कृषि और बागवानी के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए। लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने बताया कि इन मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान वन दरोगा हरेंद्र सतवाल, वन बीट अधिकारी करन धामी, मोहन सिंह धामी, रोशन सिंह, ईश्वर जोशी, ग्राम प्रधान पूजा भाकुनी, संसाधन पंचायत सुनौली की किरन भाकुनी, पूरन सिंह, संतोषी और रमेश राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा के वांटेड अपराधी सुनील कपूर ने देहरादून में की आत्महत्या
Next: एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में हिन्दी पखवाड़े की शुरुआत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.