Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 341 मामले, 2 करोड़ 11 लाख से अधिक की राशि पर हुआ समझौता
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 341 मामले, 2 करोड़ 11 लाख से अधिक की राशि पर हुआ समझौता

AltnewsUttarakhand 14/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर शनिवार 13 सितंबर को जनपद अल्मोड़ा सहित बाह्य एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालयों में 4 बेंच और बाह्य न्यायालयों के लिए 1 बेंच गठित की गई। जिला एवं सत्र न्यायालय अल्मोड़ा की बेंच संख्या 01 के समक्ष 2 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से एक आपराधिक मामले का निस्तारण आपसी सुलह के आधार पर किया गया। परिवार न्यायालय अल्मोड़ा की बेंच संख्या 02 में वैवाहिक और पारिवारिक विवाद से जुड़े 9 मामलों का निपटारा हुआ। इनमें पक्षकारों के बीच कुल 3 लाख 70 हजार रुपये की समझौता राशि तय की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की बेंच संख्या 03 के समक्ष 87 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 75 ट्रैफिक चालान, एक आपराधिक मामला और 11 चेक बाउंस से संबंधित वाद शामिल रहे। इन मामलों में कुल 22 लाख 42 हजार 689 रुपये की राशि सुलह समझौते के तहत तय हुई। सिविल जज (सी.डि.) अल्मोड़ा की बेंच संख्या 04 में 5 लंबित वाद और 220 बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा हुआ। इनमें कुल 1 करोड़ 61 लाख 77 हजार 43 रुपये की राशि पर सहमति बनी। सिविल जज (जू.डि.) द्वाराहाट की बेंच संख्या 05 के अंतर्गत रानीखेत, द्वाराहाट और भिकियासैंण न्यायालयों से जुड़े 18 लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें एनआई एक्ट, वैवाहिक विवाद, आपराधिक और ट्रैफिक चालान से जुड़े मामले शामिल रहे। इन मामलों में 23 लाख 34 हजार 40 रुपये की राशि पर सहमति बनी। इसके अलावा बैंक प्री-लिटिगेशन से जुड़े एक मामले में 60 हजार रुपये का समझौता हुआ। इस प्रकार 13 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 120 लंबित वादों और 221 बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा किया गया। लंबित वादों में कुल 53 लाख 28 हजार 652 रुपये और प्री-लिटिगेशन मामलों में 1 करोड़ 58 लाख 55 हजार 120 रुपये की राशि सुलह समझौते के आधार पर तय हुई। कुल मिलाकर इस लोक अदालत में 2 करोड़ 11 लाख 83 हजार 772 रुपये की राशि पर आपसी सहमति बनी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेब की फसल तैयार ..  अफसरों के साथ ही कृषि मंत्री के चक्कर काट रहे काश्तकार
Next: हरियाणा के वांटेड अपराधी सुनील कपूर ने देहरादून में की आत्महत्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.