Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर
  • अल्मोड़ा

बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर

AltnewsUttarakhand 24/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने की। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि योजनाओं में प्रगति लाकर आम जनता को समयबद्ध लाभ पहुंचाया जाना चाहिए। बैठक में महिला कल्याण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम्य विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रस्तुति पीपीटी के माध्यम से की गई। उपाध्यक्ष ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को आगामी महीनों में शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्थाएं और बेहतर करने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। वन विभाग को रोपित पौधों की नियमित निगरानी करने और इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। इसके साथ ही नगर निगम और नगर निकायों को कचरा निस्तारण में नवाचार अपनाने, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिन मदों में जनपद अल्मोड़ा को डी, सी और बी श्रेणी प्राप्त हुई है, उनमें विशेष प्रयास कर सुधार किया जाए और जनपद को शीर्ष स्थान पर लाने की दिशा में कार्य किया जाए। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनु भण्डारी ने जानकारी दी कि जनपद में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 45 रैंकिंग मदों में से 39 मद संचालित हैं। उन्होंने बीस सूत्रीय टास्क फोर्स द्वारा किए गए सत्यापन कार्यों की स्थिति भी बैठक में प्रस्तुत की। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, अपर सांख्यिकीय अधिकारी अरविंद सैनी, कुन्दन लाल, कोमल साह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित सहित सभी संबंधित बीस सूत्रीय और टास्क फोर्स अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन
Next: इन्द्रमणी बडोनी के शताब्दी जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.