Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इंस्पायर अवार्ड मानक में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी पर जोर
  • अल्मोड़ा

इंस्पायर अवार्ड मानक में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी पर जोर

AltnewsUttarakhand 08/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोड़ा में जनपद स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयकों, प्रधानाचार्यों और विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

डायट के प्राचार्य ललित मोहन पांडे ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने शिक्षकों से अधिकाधिक विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने और नवाचारी परियोजनाओं के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

राज्य इंस्पायर अवार्ड समन्वयक अवनीश उनियाल ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल नामांकन बढ़ाना नहीं, बल्कि समाजोपयोगी और मौलिक नवाचारों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने विद्यालयों में आइडिया बॉक्स के नियमित उपयोग और गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं के चयन पर विशेष जोर दिया।

जिला समन्वयक विनोद कुमार राठौड़ ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम की पात्रता, ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया, परियोजना चयन, मूल्यांकन प्रणाली और समय-सीमा की जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल पर नामांकन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया।

कार्यक्रम का संचालन जिला संदर्भ व्यक्ति (विज्ञान) डॉ. भुवन पांडे ने किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए विद्यालय स्तर पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड मानक से जोड़ने का संकल्प लिया। अंत में निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण नामांकन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक नवाचार की संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने भरी ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ की सफल ट्रायल उड़ान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Next: राजनीतिक जनसंपर्क में उत्कृष्ट योगदान पर आशुबोध देवड़ी सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.