Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजनीतिक जनसंपर्क में उत्कृष्ट योगदान पर आशुबोध देवड़ी सम्मानित
  • अल्मोड़ा

राजनीतिक जनसंपर्क में उत्कृष्ट योगदान पर आशुबोध देवड़ी सम्मानित

AltnewsUttarakhand 08/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के कपड़खान गांव निवासी आशुबोध देवड़ी को नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स-2026 में राजनीतिक जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में व्यवसाय, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, लोक प्रशासन, मीडिया और कॉरपोरेट संचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पेशेवरों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कई प्रतिष्ठित अतिथि मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद आशुबोध देवड़ी ने कहा कि राजनीतिक संचार का आधार तथ्य, रणनीति और जनविश्वास है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने राजनीतिक संचार में सफलता के लिए विभिन्न राजनीतिक व्यवस्थाओं और राज्यों की राजनीति के गहन अध्ययन को आवश्यक बताया। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर नेतृत्व, नवाचार और जनसेवा को प्रोत्साहित करना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंस्पायर अवार्ड मानक में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी पर जोर
Next: 3.36 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.