Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • उत्तराखंड में नहीं चलने दिया जायेगा लैंड जिहाद: शिव अरोरा
  • ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड में नहीं चलने दिया जायेगा लैंड जिहाद: शिव अरोरा

AltnewsUttarakhand 22/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड में लैंड जिहाद नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन्दिरा चौक पर मासूम मियां की मजार को वैधानिक प्रक्रिया के साथ हटाया गया। रुद्रपुर को जाम मुक्त करने के लिए यह प्रक्रिया की गई है। प्रशासन द्वारा इन्दिरा चौक के पास से धार्मिक संरचना को ध्वस्त करने के बाद विधायक शिव अरोरा ने मंगलवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इन्दिरा चौक शहर का सबसे व्यस्ततम चौक है। सबसे ज्यादा ट्रैफिक यहां से निकलता है। यहां जाम लगा रहता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ उन्होंने रुद्रपुर को जाम मुक्त का संकल्प लिया था। विधायक ने कहा कि इन्दिरा चौक से धार्मिक संरचना ही नहीं हटी बल्कि यहां सड़क निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास व रुद्रपुर को जाम मुक्त के लिए सड़कों और चौराहों का चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण आवश्यक है। यहां भाजपा नेता सुरेश कोली, तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, धीरेश गुप्ता, बिट्टू शर्मा, अनूप दत्ता, विराट आर्य, चन्द्रसेन चंदा, गोविन्द राय, किरन विर्क, सुनील यादव, अनमोल विर्क, राजा भरद्वाज, मयंक कक्कड़, शंकर विश्वास आदि लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यटन सीजन में पर्यटकों की सुविधाओं का खयाल रखना होगा: जिलाधिकारी
Next: जान से मारने की धमकी के बाद परिवार ने छोड़ा घर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.