Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला अस्पताल में मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर स्वास्थ्यकर्मी आक्रोशित, काला फीता बांधकर जताया विरोध
  • अल्मोड़ा

जिला अस्पताल में मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर स्वास्थ्यकर्मी आक्रोशित, काला फीता बांधकर जताया विरोध

AltnewsUttarakhand 14/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले में पुलिस की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर स्वास्थ्य महकमे में रोष फैल गया है। बुधवार को अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे पूर्ण कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। अस्पताल प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि यह घटना 8 जनवरी को हुई थी। आरोप है कि मटेला कोसी निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट अपने कुछ साथियों के साथ जिला अस्पताल के पंजीकरण एवं शुल्क कक्ष में घुसा और वहां तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि उक्त व्यक्ति बिना अनुमति अल्ट्रासाउंड कक्ष में घुस गया और वहां वीडियोग्राफी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर अस्पताल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली भ्रामक सामग्री भी प्रसारित की गई। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है, जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी के विरोध में बुधवार को डॉक्टरों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. अक्षत, डॉ. हरीश आर्या, डॉ. जीवन मपवाल सहित चिकित्सा स्टाफ ने पुलिस प्रशासन से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि यदि आरोपी के खिलाफ शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो सभी डॉक्टर और कर्मचारी उग्र आंदोलन और पूर्ण कार्य बहिष्कार पर जाने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन में ईश्वर चौधरी, रोहित, रेखा, कमला, राजू लटवाल सहित बड़ी संख्या में अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सल्ट में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 22 किलो गांजा बरामद
Next: मकर संक्रांति पर सिमकनी नौले के आसपास चला स्वच्छता अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.