Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्लाट बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

प्लाट बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 19/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ता। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्लाट बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोपी पर केस दर्ज किया है। नरेन्द्र सिंह रौतेला पुत्र गिरधर प्रकाश सिंह रौतेला निवासी आबकारी रानीखेत ने सिविल जज के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने प्रेम सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी किशनपुर वार्ड 3 किच्छा हाल निवासी लाजपत नगर साहिबाबाद गाजियाबाद से एक प्लाट चालीस लाख पचास हजार रुपये में खरीदा था और एडवांस में 15 लाख रुपये का चेक दिया था। आरोप है कि नरेंद्र ने कई बार प्रेम सिंह से शेष रकम लेकर रजिस्ट्री बैनामा करने के लिये कहा। लेकिन वह बहाने बनाकर टालता रहा। इस संबंध में नरेंद्र ने प्रेम को 21 अगस्त 2024 को नोटिस भी दिया। जिसके बाद में नरेंद्र को पता चला कि प्रेम ने प्लाट की रजिस्ट्री बीती 22 मई 2022 को नैना जोशी और त्रिलोक जोशी के नाम कर दी है। नरेंद्र ने प्रेम सिंह के पास जाकर एग्रीमेंट के मुताबिक रुपये हर्जे खर्च के रुपये लौटाने को कहा। तब प्रेम ने भरोसा दिया कि वह पूरी रकम या इसके एवज में अन्य भूमि नरेंद्र के नाम कर देगा। नरेंद्र के अपने रुपये मांगने पर प्रेम आग बबूला होकर गाली गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये देने को मना कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस विधायकों ने किया स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने पर विरोध प्रदर्शन
Next: खटीमा क्षेत्र में 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.