Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • क्षत्रिय महासभा का सपा राज्यसभा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

क्षत्रिय महासभा का सपा राज्यसभा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने रामजी लाल पर राणा सांगा के लिए अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। महासभा ने रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता को खत्म कर उनके खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग की। गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह की अगुवाई में महाराणा प्रताप चौक पर जमा हुए। इस दौरान संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि देश की आन, बान, शान पर अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले पराक्रमी वीर योद्धा राणा सांगा पर सांसद सुमन ने अनर्गल बयानबाजी की है। कहा कि देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने सुमन की राज्यसभा सदस्यता समाप्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान महासभा के लोगों ने रामजी लाल सुमन के पुतले को आग के हवाले करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में विवेक राय, कुणाल सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, शशांक सिंह, अभिषेक रौतेला, राजपाल सिंह शेखावत आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीडियो गेम का खौफनाक असर: 40 छात्रों ने ब्लेड से काटे हाथ, शिक्षकों पर मामले को दबाने का आरोप
Next: अवैध मदरसों पर फंडिंग की जांच बेहद जरुरी: दिनेश सेमवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.