Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो गेम का खौफनाक असर: 40 छात्रों ने ब्लेड से काटे हाथ, शिक्षकों पर मामले को दबाने का आरोप
  • राष्ट्रीय

वीडियो गेम का खौफनाक असर: 40 छात्रों ने ब्लेड से काटे हाथ, शिक्षकों पर मामले को दबाने का आरोप

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अमरेली (आरएनएस)। गुजरात के अमरेली जिले में वीडियो गेम के दुष्प्रभाव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक छात्र के उकसावे पर करीब 40 छात्रों ने अपने हाथों पर ब्लेड से कट लगा लिए। इस घटना को कथित तौर पर स्कूल प्रशासन द्वारा आठ दिनों तक छिपाने का प्रयास किया गया।

छात्र के उकसावे पर 10 रुपये का लालच
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बागासरा निवासी एक छात्र वीडियो गेम की लत का शिकार था। उसने अपने सहपाठियों को चुनौती दी कि यदि वे ब्लेड से अपने हाथ काटेंगे तो उन्हें 10 रुपये दिए जाएंगे, जबकि ऐसा न करने पर उन्हें पांच रुपये देने होंगे। इस प्रलोभन के चलते हत्यामोटा मुंजयासर के एक बड़े विद्यालय में अध्ययनरत करीब 40 छात्रों ने पेंसिल शार्पनर से ब्लेड निकालकर अपने हाथों पर चोट पहुंचाई।

घटना को दबाने का आरोप
इस चौंकाने वाली घटना को लेकर अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षकों ने इसे आठ दिनों तक दबाए रखा। मामला तब सामने आया जब अभिभावकों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस में शिकायत, जांच जारी
बागासरा पुलिस स्टेशन के पीएसआई ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें देर शाम अभिभावकों और ग्राम सरपंच की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। सरपंच ने विद्यालय प्रशासन की लापरवाही को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विद्यालय प्रशासन का पक्ष
मोटा मुंजियासर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मकवाना ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बच्चों ने वीडियो गेम से प्रेरित होकर अपने हाथों पर कट लगाए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, अभिभावकों की बैठक बुलाई गई और उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया गया।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चों पर किस वीडियो गेम का इतना गहरा प्रभाव पड़ा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार से 43.58 किलो गांजा बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार
Next: क्षत्रिय महासभा का सपा राज्यसभा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.