Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसून को लेकर सभी विभाग सतर्क रहें, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

मानसून को लेकर सभी विभाग सतर्क रहें, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

AltnewsUttarakhand 20/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को मानसून की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने तहसील स्तर पर गठित सभी क्विक रिस्पांस टीमों को भी हर समय पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निकायों, लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों को नालियों की नियमित सफाई कराने, सड़कों के किनारे झाड़ियों का कटान कराने तथा संवेदनशील एवं खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को जर्जर बिजली के पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण, चिकित्सकीय टीमों और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। वहीं जल संस्थान और जल निगम को पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा वर्षाकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मल्ला महल में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग ने बांधा समां, खेल प्रेमियों ने लिया रोमांच का आनंद
Next: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर चार जिलों के निकाय अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.