Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • अल्मोड़ा

4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

AltnewsUttarakhand 02/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार 4 जुलाई से शुरू होने वाले सात दिवसीय सेवा सप्ताह अभियान के तहत आयोजित जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मल्ला महल परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंच व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता तथा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉलों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में भाग लें और आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को मौके पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि 4 जुलाई को आयोजित होने वाला जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह कार्यक्रम सफल और जनोपयोगी बन सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
Next: लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.