Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • अल्मोड़ा

वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य

AltnewsUttarakhand 02/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग सभागार में गुरुवार को विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने की। मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना है। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराएगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने तथा कृषि एवं उससे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा देकर ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र ग्रामीण परिवारों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिशन के प्रभावी संचालन में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत कनालबूंगा में ग्रामीण आजीविका संवर्द्धन के तहत मौन पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बॉटल ब्रश और सदाबहार के पौधे रोपे गए। इसके साथ ही जल संरक्षण कार्य का शुभारंभ कर मिशन के प्रथम कार्य की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद गोविंद पिलख्वाल, उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता विकास परिषद गंगा बिष्ट, सदस्य समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति गोपाल सिंह मेहरा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, कनिष्ठ उप प्रमुख जानकी नयाल, खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
Next: 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.