Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीआरडी जवानों ने 365 दिन रोजगार और डीए की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

पीआरडी जवानों ने 365 दिन रोजगार और डीए की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

AltnewsUttarakhand 06/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने पीआरडी जवानों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर दर्जा राज्यमंत्री कुन्दन लटवाल को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता लागू करने और वर्षभर 365 दिन का नियमित रोजगार देने की मांग की।

संगठन ने कहा कि पीआरडी जवानों को नियमित रोजगार नहीं मिलने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट बना हुआ है। बताया कि 6 अप्रैल 2026 को विभागीय मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों मांगों के प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में रखने का आश्वासन दिया गया था। संगठन के अनुसार प्रस्ताव वर्तमान में शासन स्तर पर विचाराधीन है और इसकी फाइल संख्या 70028 है।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेशभर के पीआरडी जवान पुलिस, यातायात, चारधाम यात्रा, चुनाव ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, चालक और अनुसेवक सहित विभिन्न विभागों एवं निगमों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें वर्षभर रोजगार नहीं मिल रहा है।

संगठन ने मुख्यमंत्री की वर्ष 2021-22 में पीआरडी जवानों को न्यूनतम 300 दिन रोजगार देने की घोषणा का भी हवाला दिया। संगठन के अनुसार इस संबंध में फाइल संख्या 670/XXXV-4/021 के तहत आवश्यक पत्राचार हो चुका है, लेकिन चार से पांच वर्ष बाद भी शासनादेश जारी नहीं हुआ।

संगठन ने दर्जा राज्यमंत्री से दोनों मांगों पर शासनादेश जारी कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। ज्ञापन सौंपने वालों में गणेश प्रसाद, विनोद रौतेला, विपिन बिनवाल सहित अन्य पीआरडी जवान मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मल्ला महल में होगा विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन
Next: एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.