Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानव तस्करी विरोधी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विरोधी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 30/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली और गुरु एकेडमी अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविरों का संचालन सचिव शचि शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मानव तस्करी के कारणों, उसकी रोकथाम, पीड़ितों को सहायता प्रदान करने तथा इसके विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने के लिए प्रेरित किया गया। सचिव ने बाल सुरक्षा यात्रा अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान बच्चों को मानव तस्करी से बचाने और जागरूकता फैलाने के लिए चलाया जा रहा है। शिविर में बच्चों को उनके अधिकारों, बाल श्रम के खतरों, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस/इमरजेंसी सेवा 112, नालसा हेल्पलाइन 15100, और मध्यस्थता राष्ट्र के लिए चल रहे 90 दिवसीय अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम और ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे संवेदनशील विषयों पर भी चर्चा की गई। आगामी 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए पंफ्लेट भी वितरित किए गए। महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने मानव तस्करी के खिलाफ जनजागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान हरेला महोत्सव के तहत दोनों विद्यालय परिसरों में छायादार और फलदार वृक्षों का पौधरोपण भी किया गया। शिविर में दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, अधिकार मित्र और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गहरी खाई में गिरी टैक्सी; एक की मौत, एक गंभीर घायल
Next: उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को दो अगस्त को मिलेगी सम्मान निधि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.