Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को दो अगस्त को मिलेगी सम्मान निधि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को दो अगस्त को मिलेगी सम्मान निधि

AltnewsUttarakhand 30/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त दो अगस्त को जारी की जाएगी। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के 8,28,787 किसानों को कुल 184.25 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल में होगा। इसके अलावा ब्लाक स्तर, ग्राम स्तर, कृषि विकास केंद्रों, और केंद्रीय कृषि संस्थानों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस के बनोली गांव से किसानों से सीधा संवाद करेंगे। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को 19 किश्तों में अभी तक कुल 3111.49 करोड़ की धनराशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। प्रेस वार्ता में सचिव कृषि एसएन पांडे, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानव तस्करी विरोधी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित :  महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.