Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिक्षण संस्थानों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिक्षण संस्थानों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 10/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा द्वारा किया गया। शिविर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शील बाड़ेछीना, राजकीय इंटर कॉलेज पेटशाल और तक्षशिला पब्लिक स्कूल शील बाड़ेछीना में आयोजित हुए। शिविरों में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव से उत्पन्न होने वाली बीमारियों, उनकी रोकथाम और उपचार संबंधी जानकारी दी गई। इसके साथ ही नालसा (मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2024, पोक्सो अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा, सालसा, जिला एवं तहसील विधिक सेवा समितियों की कार्यप्रणाली, चाइल्डलाइन नंबर और ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अधिकार मित्र दीपा भंडारी, आशा भारती, दीपक कुमार पांडेय और प्रकाश चंद्र ओली उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई यूपीसीएल की 125 वीं बोर्ड बैठक
Next: पीडब्ल्यूडी अभियंताओं पर हमला, संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.