Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीडब्ल्यूडी अभियंताओं पर हमला, संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

पीडब्ल्यूडी अभियंताओं पर हमला, संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 10/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अभियंताओं पर गुरुवार को हुए हमले की घटना से विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। बताया गया है कि प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा में कार्यरत अपर सहायक अभियंता अंकित सिंह और सहायक अभियंता पूरन सिंह फर्त्याल पर कुछ अराजक तत्वों ने अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने इस दौरान अभियंता अंकित सिंह का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना गुरुवार की है, जब दोनों अभियंता न्यू कलेक्ट्रेट, अल्मोड़ा के सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए हवालबाग–बसोली मोटर मार्ग पर डिफैक्ट कटिंग से प्राप्त पत्थरों के परागमन को लेकर ग्राम पाखुड़ा के ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक समाप्त होने के बाद स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर अभियंताओं से धक्का-मुक्की और छीना-झपटी की गई। अभियंता अंकित सिंह का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की लिखित सूचना अभियंताओं द्वारा उसी दिन थाना सोमेश्वर में दी गई। मामले को लेकर शुक्रवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की आपात बैठक प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ने अभियंताओं को आश्वासन दिया कि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 13 अक्टूबर तक घटना पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो विभागीय अभियंता कार्य बहिष्कार और आंदोलन शुरू करेंगे। संघ ने कहा कि ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में प्रदीप जोशी, अंकित सिंह, पूरन सिंह फर्त्याल, रवि दानी, आलोक ओली, सुरेश पौडियाल, मुकेश मिश्रा, हितांशी आदि अभियंता शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिक्षण संस्थानों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.