Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतदान से पहले जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायज़ा
  • अल्मोड़ा

मतदान से पहले जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायज़ा

AltnewsUttarakhand 23/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण से पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने ताकुला ब्लॉक के तहत सोमेश्वर क्षेत्र में मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और पहुंच मार्गों की स्थिति का भौतिक परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला मतदान कार्मिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर मतदाता तक सुरक्षित, निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी चौखुटिया ब्लॉक पहुंचे, जहां रवाना की जा रही पोलिंग पार्टियों से सीधा संवाद किया। ताड़ीखेत विकासखंड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों की तैनाती, खानपान और परिवहन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी होनी चाहिए। सभी ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि वे लगातार पोलिंग पार्टियों से संपर्क में रहें ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। जनपद के छह विकास खंडों—ताकुला (100), धौलादेवी (129), ताड़ीखेत (141), भैंसियाछाना (59), लमगड़ा (117) और चौखुटिया (103)—से कुल 649 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं हैं। सभी टीमों को चुनाव सामग्री के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने वाहनों की नियमित चेकिंग कराने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। वे स्वयं फील्ड में रहकर संपूर्ण चुनाव व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंचायत चुनावों के चलते जीएसटी रिटर्न की अंतिम तिथि 1 माह बढ़ाने की मांग
Next: राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून और हल्द्वानी में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे, एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.