Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंचायत चुनावों के चलते जीएसटी रिटर्न की अंतिम तिथि 1 माह बढ़ाने की मांग
  • अल्मोड़ा

पंचायत चुनावों के चलते जीएसटी रिटर्न की अंतिम तिथि 1 माह बढ़ाने की मांग

AltnewsUttarakhand 23/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में जारी पंचायत चुनावों के चलते एडवोकेट वैभव पांडे ने व्यापारी वर्ग के हित में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में पंचायत चुनाव दो चरणों में सम्पन्न हो रहे हैं, जिसमें पहला चरण 24 जुलाई और दूसरा चरण 28 जुलाई को निर्धारित है। ऐसे में व्यापारी, ठेकेदार और उद्यमी बड़ी संख्या में या तो प्रत्याशी के रूप में चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं या प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। चुनावों की इस व्यस्तता के बीच 24 जुलाई 2025 को जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की मौजूदा अंतिम तिथि व्यापारी वर्ग के लिए चिंता का विषय बन गई है। अधिकतर व्यापारी समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक दंड, विलंब शुल्क और अन्य जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इन हालात को देखते हुए एडवोकेट वैभव पांडे ने केंद्र और राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि जीएसटी रिटर्न की समय-सीमा को कम से कम एक माह के लिए बढ़ाकर 24 अगस्त 2025 किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसायी, ठेकेदार और व्यापारी प्रदेश की आर्थिक रीढ़ हैं और चुनावों के दौरान उनकी भूमिका को नजरअंदाज करना अनुचित होगा। कहा कि सरकार को त्वरित संज्ञान लेकर रिटर्न की तिथि बढ़ानी चाहिए, ताकि व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव न पड़े और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी भागीदारी कर सकें। व्यापारियों की यह मांग राज्यभर के व्यापारी संगठनों, ठेकेदार संघों और लघु उद्यमियों की ओर से भी उठाई जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस व्यवहारिक और समयोचित मांग पर गंभीरता से विचार करेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे विवि के योग विभाग के दो छात्रों ने यूजीसी-नेट में पाई सफलता
Next: मतदान से पहले जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.