Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मयालगाँव में युवती पर वन्यजीव का हमला, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
  • अल्मोड़ा

मयालगाँव में युवती पर वन्यजीव का हमला, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

AltnewsUttarakhand 06/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जौरासी वन क्षेत्र अंतर्गत तामाढौं अनुभाग के ग्राम मयालगाँव (पोस्ट- पत्थरखोला) में गुरुवार शाम अज्ञात हिंसक वन्यजीव के हमले में एक युवती घायल हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देघाट पहुंचाया। घटना के बाद वन विभाग ने वन्यजीव की पहचान और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने, पिंजरा स्थापित करने तथा क्षेत्र में सघन गश्त शुरू कर दी है।

वन विभाग के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे ग्राम मयालगाँव निवासी सुनीता पुत्री श्री हर्ष सिंह पर किसी अज्ञात हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया। सूचना मिलते ही अनुभाग अधिकारी चन्द्र शेखर त्रिपाठी, वन बीट अधिकारी पंकज सिंह बिष्ट, वन बीट अधिकारी किशोर कुमार आर्या तथा वन बीट अधिकारी बलवीर सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देघाट पहुंचाया।

प्राथमिक चिकित्सकीय जांच में युवती के घायल होने की पुष्टि किसी हिंसक वन्यजीव के हमले से होने की बात सामने आई है। चिकित्सालय में उसका उपचार जारी है।

वन विभाग ने वन्यजीव की पहचान और उसकी गतिविधियों की निगरानी के लिए घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे लगाने तथा पिंजरा स्थापित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूरे क्षेत्र में सघन गश्त की जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध वन्यजीव की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
Next: समयपूर्व जन्मे नवजात को मिली नई जिंदगी, 75 दिन बाद स्वस्थ होकर घर लौटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.