Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अल्मोड़ा

‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

AltnewsUttarakhand 06/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को स्प्रिंग डेल्स स्कूल, अल्मोड़ा में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहन लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में अक्षरा ग्रुप ने प्रथम, अशरा ग्रुप ने द्वितीय तथा जीजीआईसी अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा प्रथम, जीजीआईसी अल्मोड़ा द्वितीय और स्प्रिंग डेल्स स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रियांशी नेगी प्रथम, दिव्या मनराल द्वितीय और शौर्य वर्मा तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी रैनसवाल ने प्रथम, रौनक चिलवाल ने द्वितीय तथा प्राची आर्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहित जोशी प्रथम और सानव कालाकोटी द्वितीय रहे। शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में शानू प्रथम, अंशु द्वितीय और यादित तृतीय स्थान पर रहे। समूह संगीत प्रतियोगिता में स्वाती ग्रुप प्रथम, कौशल ग्रुप द्वितीय तथा हर्षिता ग्रुप तृतीय रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन विपुल कार्की और हिमानी जोशी ने किया। इस अवसर पर माय भारत के स्वयंसेवक संदीप सिंह नयाल, कमल टम्टा, आरुषि बिष्ट, अक्षय वर्मा, पूनम डंगवाल, अमरनाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दो दिन से लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
Next: मयालगाँव में युवती पर वन्यजीव का हमला, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.