Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • टेलर की दुकान में चोरी का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने आठ घंटे में किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

टेलर की दुकान में चोरी का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने आठ घंटे में किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/09/2025

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देशन में जिले की पुलिस ने अपराध पर लगातार प्रहार करते हुए एक और चोरी का पर्दाफाश किया है। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बावन सीढ़ी के पास टेलर की दुकान में हुई चोरी की घटना का एफआईआर दर्ज होने के महज आठ घंटे के भीतर खुलासा कर लिया। पुलिस ने एक आदतन अपराधी को चोरी के पूरे सामान के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को नरसिंहबाड़ी निवासी अरशद अंसारी ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि बावन सीढ़ी के पास उनकी टेलर की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर कपड़े के थान, साड़ियां और सूट चुरा ले गया। मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 78/2025 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और त्वरित खोजबीन के आधार पर धुनी मंदिर के पास राजपुरा से अंशुल कुमार आर्या (25 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार निवासी राजपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया। बरामदगी में नौ थान कपड़ा, चार बनारसी साड़ियां, चार थान सिल्क कपड़ा, छह पार्सल, एक सूट और एक कुर्ता शामिल है, जिसकी कीमत करीब साठ हजार रुपये आंकी गई है। अंशुल कुमार आर्या पर इससे पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के प्रकरण शामिल हैं। पुलिस ने बरामद माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल खुशाल राम और कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नकली दवा रैकेट में किंगपिन दंपति गिरफ्तार
Next: पौने पांच लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.