Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कौसानी होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, गजेन्द्र मेहरा बने अध्यक्ष, विनय उपाध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

कौसानी होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, गजेन्द्र मेहरा बने अध्यक्ष, विनय उपाध्यक्ष

AltnewsUttarakhand 06/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। कौसानी होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का मंगलवार को गठन हुआ। नवीन कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से गजेन्द्र मेहरा को अध्यक्ष तथा हरेंद्र चिलवाल को सचिव चुना गया। विनय तिवारी को उपाध्यक्ष, सुमित नेगी को उपसचिव और आर. सी. चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मनोज अरोड़ा, बलवंत नेगी, मनोज पांडेय और बी. डी. जोशी को संरक्षक नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलवंत नेगी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक कौसानी होटल एसोसिएशन का नेतृत्व किया। वर्तमान में वे जिला पंचायत कौसानी और जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष जैसे दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, जिसके कारण समय की व्यस्तता रहती है। इसी वजह से उन्होंने एसोसिएशन का दायित्व नए और ऊर्जावान नेतृत्व को सौंपते हुए संरक्षक के रूप में सहयोग और मार्गदर्शन देने की बात कही। नव-निर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र मेहरा ने कहा कि कौसानी में पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को शासन और प्रशासन के स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कौसानी को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए ‘कनेक्ट कौसानी’ जैसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। सचिव हरेंद्र चिलवाल ने कहा कि कौसानी को डिजिटल प्रचार की सख्त जरूरत है और आधुनिक तकनीक व डिजिटल माध्यमों के जरिए पर्यटन को नई पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उपसचिव सुमित नेगी ने कहा कि वे युवा सोच और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ कौसानी को एक सशक्त पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करेंगे। उपाध्यक्ष विनय तिवारी ने कौसानी के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। कोषाध्यक्ष आर. सी. चौधरी ने एसोसिएशन के वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी और मजबूत बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नव वर्ष पर वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस
Next: वन्यजीव संघर्ष में घायलों और पशु क्षति के मामलों में 249.18 लाख का मुआवजा वितरित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.