Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नियुक्ति पत्र वितरण पर कांग्रेस के आरोप निराधार, राजनीतिक हताशा का परिचायक: विनीत बिष्ट
  • अल्मोड़ा

नियुक्ति पत्र वितरण पर कांग्रेस के आरोप निराधार, राजनीतिक हताशा का परिचायक: विनीत बिष्ट

AltnewsUttarakhand 28/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति उत्तराखंड सरकार के संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित नियमों, संवैधानिक प्रावधानों और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत की गई है।

विनीत बिष्ट ने कहा कि नियुक्ति पत्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सरकार के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। ऐसे में उनके हाथों नियुक्ति पत्रों का औपचारिक वितरण पूरी तरह स्वाभाविक और परंपरागत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करना केवल राजनीतिक नौटंकी है।

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि उसे आपत्ति नियुक्ति प्रक्रिया से है या युवाओं को रोजगार मिलने से। उनका कहना था कि जब प्रदेश के हजारों युवा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं, तब कांग्रेस उनकी खुशियों में शामिल होने के बजाय भ्रम और विवाद फैलाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल की उन भर्तियों का भी जवाब देना चाहिए जो वर्षों तक लंबित रहीं या विवादों में घिरी रहीं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार पारदर्शिता, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया के लिए देशभर में पहचान बना रही है, जबकि कांग्रेस निराधार आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बचाने का प्रयास कर रही है।

विनीत बिष्ट ने कहा कि भाजपा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, पारदर्शी शासन और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कांग्रेस से रोजगार जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति छोड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की कार्यशाला आयोजित
Next: दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने बेस अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं, मरीजों का जाना हाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.