Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की कार्यशाला आयोजित

AltnewsUttarakhand 28/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की ओर से ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सामाजिक समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण में गुरु रविदास के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने की। सह-संयोजक के रूप में मनोज तिवारी, सौरव वर्मा और तिलोक राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश भट्ट ने किया, जबकि इसके सफल आयोजन में दर्शन रावत का विशेष सहयोग रहा। वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवन और वाणी से समाज को समानता, मानवता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। विशेष रूप से तिरंगा यात्रा तथा गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों, जिम्मेदारियों और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से इन आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने और अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विनीत बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, महेंद्र सिंह मेहरा, हरीश प्रसाद, तेज सिंह, भुवन सिंह, देवेंद्र सिंह मेहरा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारी बारिश के बीच डीडीए के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना
Next: नियुक्ति पत्र वितरण पर कांग्रेस के आरोप निराधार, राजनीतिक हताशा का परिचायक: विनीत बिष्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.