Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नर्सिंग संस्थान में शोषण की शिकायतों की जांच को मांगे साक्ष्य
  • अल्मोड़ा

नर्सिंग संस्थान में शोषण की शिकायतों की जांच को मांगे साक्ष्य

AltnewsUttarakhand 17/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, अल्मोड़ा के खिलाफ छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के आर्थिक और मानसिक शोषण संबंधी शिकायतों की जांच के लिए गठित त्रि-सदस्यीय समिति ने संबंधित लोगों से साक्ष्य और दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की है। जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समिति ने निर्णय लिया है कि इस प्रकरण से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े ऐसे सभी व्यक्ति, जिनके पास शिकायत में वर्णित तथ्यों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, अभिलेख या अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं, वे अपना पक्ष समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना लिखित पक्ष तथा संबंधित साक्ष्य एवं दस्तावेज जमा कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी साक्ष्य या दस्तावेज पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद उपलब्ध अभिलेखों और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर जांच समिति अपनी जांच आख्या तैयार करेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाल्मीकि समाज के युवक से मारपीट के विरोध में रानीखेत में धरना, कार्रवाई की मांग
Next: विकास स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम सभा आयोजित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.