Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत चौखुटिया पुलिस ने एकल बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम
  • अल्मोड़ा

‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत चौखुटिया पुलिस ने एकल बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम

AltnewsUttarakhand 23/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ नागरिकों और अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा और सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन भल छौ’ अभियान के तहत चौखुटिया पुलिस ने क्षेत्र के बुजुर्ग नागरिकों के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले एकल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में सुरक्षित रखा जाए तथा समय-समय पर उनसे संपर्क कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। पुलिस टीम ने उनसे स्वास्थ्य, सुरक्षा और दैनिक जरूरतों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेते हुए सहायता का भरोसा दिया। टीम ने बुजुर्गों को बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, कोतवाली चौखुटिया के संपर्क नंबर और हेल्पलाइन 112 की जानकारी उपलब्ध कराई तथा बताया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत संपर्क किया जाए, पुलिस सहायता देने के लिए हमेशा तैयार है। पुलिस को घर पर पाकर बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिक बेहद प्रसन्न दिखे। उन्होंने चौखुटिया पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनसीसी दिवस पर द्वाराहाट में रक्तदान शिविर आयोजित, कैडेटों ने किया रक्तदान
Next: चितई मंदिर के पास वाहनों की टक्कर में खाई में गिरी कार, दम्पति घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.