Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चितई मंदिर के पास वाहनों की टक्कर में खाई में गिरी कार, दम्पति घायल
  • अल्मोड़ा

चितई मंदिर के पास वाहनों की टक्कर में खाई में गिरी कार, दम्पति घायल

AltnewsUttarakhand 24/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। चितई मंदिर से लगभग दो किलोमीटर आगे बाड़ेछीना की ओर कालीधार बैंड के पास सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब साढ़े बजे मारुति स्विफ्ट और मारुति के10 कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की ओर आ रही मारुति कार अनियंत्रित होकर लगभग पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान वाहन पेड़ों के बीच फंस गया, जिससे और नीचे गिरने से बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर कार पेड़ों में न अटकती तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से घायल दंपती को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। घायलों की पहचान मोहन सिंह नेगी (58 वर्ष) पुत्र गोसाई सिंह निवासी आरटीओ हल्द्वानी और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52 वर्ष) निवासी आरटीओ हल्द्वानी के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत चौखुटिया पुलिस ने एकल बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम
Next: ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.