Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पड़ोसी के टिन शेड पर गिरा युवक, पड़ोसी मां-बेटों ने पीटा
  • ऊधम सिंह नगर

पड़ोसी के टिन शेड पर गिरा युवक, पड़ोसी मां-बेटों ने पीटा

AltnewsUttarakhand 28/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। शांति कॉलोनी में बुआ के घर की छत पर टहलने के दौरान एक युवक छत से पड़ोसी के टिन शेड पर गिर गया। आरोप है कि पड़ोसी मां-बेटों ने युवक पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। बहन की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शांति कॉलोनी वार्ड नंबर 16 निवासी शानू अग्निहोत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अक्तूबर को वह अपने भाई मोहित अग्निहोत्री के साथ बुआ के शांति कॉलोनी स्थित घर गई थी। इस दौरान वह खाना खाकर छत पर टहलने गई। कुछ देर बाद उनका भाई भी छत पर आया और टहलने के दौरान पैर फिसलने से नीचे बगल वाले टिन शेड पर गिर गया। इस वजह से टिन टूट गई। आरोप है कि इसको लेकर बगल के घर में राजू, सचिन और उनकी मां ने लात-घूंसो और डंडों से उनके भाई की पिटाई कर मूर्छित कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उनके भाई को घसीटते हुए बाल पकड़कर लाए और चोरी का आरोप लगाते हुए रोड पर फेंक दिया। इसके बाद वह और उनकी बुआ उसे अस्पताल ले जा रहे थे। आरोप है कि राजू, सचिन, उनकी मां और अज्ञात दो लोगों ने गाड़ी को रुकवा लिया। इस पर वे 112 पर पुलिस को सूचना देकर भाई को अस्पताल लेकर गए। आरोप है आरोपियों ने उनके भाई की जेब से दो हजार रुपये भी निकाल गए। पुलिस ने दो भाई और उनकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनशन पर बैठे अध्यक्ष पद के दावेदार हर्षित की हालत बिगड़ी
Next: बाइक की टक्कर से महिला घायल, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.